लखीमपुरखीरी, अगस्त 5 -- मोहम्मदी। राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उमा देवी चिल्ड्रंस एकेडमी (यूडीसीए) के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर गोल्ड मेडल पर कब्जा करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। जिस पर विद्यालय समेत खेल प्रेमियों ने हर्ष जताते हुए सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी है।लखनऊ के केडी सिंह स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय की आरोही सिंह ने जूनियर ग्रुप पूमसे स्पर्धा में भाग लेते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है। जिससे उसका राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयन होने का रास्ता साफ हो गया है। वहीं जूनियर स्पर्धा में कांस्य पदक भी अपने नाम किया है। छात्र नैतिक सिंह ने जूनियर फ्रेशर वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है। यह भी पढ़ें- ताइक्वांडो में वेदांश ने गोल्ड व प्रियांशी न...