बरेली, दिसम्बर 23 -- सेंथल। नगर पंचायत सेंथल में सफाई नायक के पद पर तैनात रहीस हैदर के बेटे मोहम्मद हैदर ने 21 दिसंबर को लखनऊ के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया है। इससे पहले भी वह राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल हासिल कर चुके हैं। उनकी इस कामयाबी पर चेयरमैन कम्बर एजाज शानू, इरशाद हुसैन, परवाज खान, अंश कुमार, राहिल खान, राकेश गुप्ता, राजीव गुप्ता, सुशील गुप्ता, नेमचंद मौर्य आदि ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...