प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 1 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। खेल स्टेडियम में रविवार को जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप हुई। बीबीएस पब्लिक इंटर कॉलेज वरना कुंडा की टीम 66 पॉइंट लेकर चैंपियन रही। जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनमलता राज, ताइक्वांडो प्रशिक्षक रणजीत यादव, क्रिकेट प्रशिक्षक आदित्य शुक्ला की देखरेख में प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें बीबीएस पब्लिक इंटर कॉलेज वरना कुंडा की टीम 66 पॉइंट लेकर चैंपियन रही। 45 पॉइंट के साथ संगम इंटरनेशनल स्कूल दूसरे नंबर पर रही। प्रतियोगिता में स्कूल के साथ स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रहे बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में श्रद्धा गुप्ता, ग्रेसी राव, अपेक्षा, दीपांजलि, वैष्णवी, रिया, शिवांगी, यशी, अंशिका, आयुष गुप्ता, आफताब अहमद, अंश, आदित्य तिवारी, दीपक, हरप्रीत, युगांतर, समर गुप्ता, अमित, आरुष जायसवाल और श्रेय...