ताइक्वांडो में बरेली की पांच बालिकाओं ने जीते स्वर्ण
बरेली, सितम्बर 28 -- बरेली। केजीबीवी की बालिकाओं ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। अंतर्मंडलीय राज्य स्तरीय ट्रायल प्रतियोगिता 21 सितंबर को गोरखपुर में आयोजित हुई। इसमें बरेली की 20 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में पांच बालिकाओं ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का किया। इनमें केजीबीवी भोजीपुरा की शिखा गंगवार, केजीबीवी भुता की साक्षी और पल्लवी, केजीबीवी मीरगंज की शिवानी और केजीबीवी भदपुरा की प्रीति स्वर्ण पदक प्राप्त किए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी चयनित बालिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.