दरभंगा, दिसम्बर 31 -- दरभंगा। झारखंड के बोकारो में 27 से 29 दिसंबर तक आयोजित प्रथम महिला राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दरभंगा की पिंकी कुमारी और निशा कुमारी ने मेडल जीता है। घनश्यामपुर की पिंकी ने सीनियर वर्ग में रजत पदक तथा मखनाही की निशा ने कैडेट वर्ग में कांस्य पदक जीत कर जिले और राज्य का नाम रौशन किया है। प्रतियोगिता में देश के 17 राज्यों से लगभग आठ सौ खिलाड़ी शामिल हुए थे। दरभंगा ताइक्वांडो संघ के सचिव कृष्ण देव शर्मा, अध्यक्ष उदय कुमार पंडित, कोषाध्यक्ष सौरव कुमार, कोच मो. सरवर आलम एवं मो. सैफी आलम ने दोनों खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि आने वाले समय में बिहार की बेटियां राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और बेहतर प्रदर्शन करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.