मुजफ्फरपुर, अगस्त 11 -- मुजफ्फरपुर, वसं। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, मुजफ्फरपुर के कक्षा 11वीं के छात्र उमर अली ने 55वीं केवीएस राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता-2026 में ताइक्वांडो में कांस्य पदक जीता है। बेंगलुरु में 7 से 11 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में उमर ने केवीएस पटना रीजन का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने अंडर-17 के 68 से 73 किलोग्राम भार वर्ग में तृतीय स्थान हासिल किया। उमर की सफलता पर विद्यालय परिवार, शिक्षक, अभिभावक और शहरवासियों ने बधाई दी। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: 36वीं बिहार राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दबदबा, झटके 18 पदक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...