सिमडेगा, मई 18 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि।संत पीटर इंग्लिश मीडियम स्कूल में रविवार को जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 70 बालक एवं बालिका प्रतिभगियों ने भाग लिया। मौके पर किक, पंच, ब्लॉक, आत्मरक्षा टेक्निक और ताइक्वांडो के पुम्से की जानकारी दी गई। जिला ताइक्वांडो संघ के संयुक्त सचिव सह नेशनल रेफरी अजय सिंह ने ताइक्वांडो पुम्से के बारे में बारीकी से बताया। वहीं मुख्य तकनिकी निदेशक जूनास डांग ने प्रतिभागियों का बेल्ट परीक्षा लिया गया। मौके पर नेशनल रेफरी अजय सिंह, प्रशिक्षिका पद्मावती कुमारी, प्रशिक्षिका अमिता कुमारी आदि उपस्थित थे।- यह भी पढ़ें- कराटे ग्रेडिंग परीक्षा में जिले के कराटेकार हुए शामिल यह भी पढ़ें- पलामू मिक्सड मार्शल आर्ट्स के कराटेकारों को किया गया सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की ...