गोरखपुर, अक्टूबर 5 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद।कस्बा स्थित मुरारी इंटर कालेज में पांच दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बेटियों ने अपनी प्रतिभा जलवा दिखाया। दूसरे दिन रविवार को विभिन्न भार वर्ग मुकाबले में 45 खिलाडियों ने मेडल अपने किया। ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अंडर 16 किग्रा गर्ल आगरा की दीपिका कुशवाहा ने गोल्ड कानपुर की रिंकी ने सिल्वर मेडल जीता।अंडर 18 किग्रा में कस्तूरबा विद्यालय की शिखा गैंगवार ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। अंडर 20 किग्रा में बरेली की रिमझिम ने गोल्ड मेडल जीता। अंडर 22 किग्रा में बरेली की रागिनी गोल्ड,लखनऊ की नैनसी कश्यप सिल्वर, कस्तूरबा गाधी विद्यालय की पायल ने ब्रान्ज मेडल जीता। अंडर 24 किग्रा में कस्तूरबा विद्यालय की चांदनी निषाद गोल्ड, अलीगढ की नैना सैनी सिल्वर व गोरखपुर की कामिनी ने ब्रान्ज मेडल हासिल किया। य...