ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीते 20 पदक
मुरादाबाद, अगस्त 6 -- एमआईटी वर्ल्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 30 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित 42वीं सब-जूनियर, 10वीं कैडेट, 44वीं जूनियर एवं 43वीं सीनियर राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता की प्रवेश स्तर श्रेणी में 20 पदक हासिल किए। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन एवं आत्मविश्वास का परिचय देते हुए 12 स्वर्ण, 7 रजत, एक कांस्य पदक अपने नाम किए। युग, दीपांशु, हवीव, विहान, शिवादित्य, अर्जुन, परू, वीर, समर्थ, लकी, आरूष एवं आशिता ने स्वर्ण पदक, वेदांश, वैदिक, गौरव, अनिरुद्ध, अरू, कर्तव्य, देवांश ने रजत पदक और अजलान ने कांस्य पदक हासिल किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजुला कांबोज व प्रबंधन समिति ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं, उनके प्रशिक्षकों तथा अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.