ताइक्वांडो प्रतियोगिता की विजेता छात्रा का विद्यालय में सम्मान
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 8 -- मुजफ्फरनगर। गोरखपुर में हुई 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2026 में होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज की प्रतिभावान छात्रा वंशिका ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्हें इस उपलब्धि पर कांस्य पदक से नवाजा गया। अंडर-17 बालिका वर्ग की 68 किलोग्राम भार श्रेणी में प्रतिस्पर्धा करते हुए वंशिका ने अपने कड़े संघर्ष और तकनीकी निपुणता के बल पर पूरे प्रदेश में विद्यालय और सहारनपुर मंडल का मान बढ़ाया। पदक जीतकर विद्यालय परिसर लौटने पर वंशिका का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय के प्रबंधक रीता दहिया, आदित्य दहिया तथा प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया ने छात्रा को सम्मानित कर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: ताइक्वांडों में नालंदा को मिले 7 पदक प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.