ताइक्वांडो प्रतियोगिता आज से, 20 राज्यों के खिलाड़ी आएंगे
हल्द्वानी, मई 28 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में 29 से 31 मई तक 33वीं ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता होगी। इसमें देश के 20 से अधिक राज्यों के करीब 1200 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। उद्घाटन शुक्रवार सुबह 11 बजे एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी करेंगे। ताइक्वांडो फेडरेशन एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले खेले जाएंगे। आयोजन समिति के अनुसार सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.