ताइक्वांडो पुमसे प्रतियोगिता का आयोजन
भागलपुर, जून 1 -- नवगछिया, निज संवाददाता। नवगछिया ताइक्वांडो एकेडमी के द्वारा ताइक्वांडो पुमसे प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को हाईस्कूल मैदान नवगछिया में हुआ। मीडिया प्रभारी विकास चौरसिया ने बताया कि प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक राष्ट्रीय रेफरी सह जिला महासचिव घनश्याम प्रसाद थे। इस अवसर पर ताइक्वांडो कोच संजय सिंह, मो. नाजिम, आर्मी जवान मुकेश कुमार, राष्ट्रीय योगा खिलाड़ी धर्मचंद्र भगत आदि उपस्थित थे। प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक राजवीर कुमार सिंह, रजत पदक हिमांशु कुमार, कैडेट वर्ग में स्वर्ण पदक अभिनव कुमार, रजत पदक रणवीर सिंह, जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक आदित्य कुमार, रजत पदक जयंत राय, सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक लोकेश शरण, रजत पदक राहुल आनंद, जबकि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.