ताइक्वांडो पुमसे चैंपियनशिप में जीते कांस्य पदक
अलीगढ़, जुलाई 13 -- अलीगढ़। पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित पांचवीं नेशनल जूनियर और सीनियर ताइक्वांडो पुमसे चैंपियनशिप में अंडर 30 युगल पुमसे में मान्या शर्मा व यश वर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं जूनियर बालक टीम में ऋषभ कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक प्राप्त किया। चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय ताइक्वॉडो पुमसे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक कार्तिक राज सिंह, मान्या शर्मा, राधिका उपाध्याय, तनीषा जादौन, जूनियर वर्ग में तेजस्विनी, ऋषभ, कैडेट वर्ग में शिरीष बंसल, नितारा राठी, फ्रीस्टाइल पुमसे में काव्यांश शर्मा, भावना वर्मा, देवॉश शर्मा आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.