हापुड़, फरवरी 16 -- वर्ल्ड ताइक्वांडो टूर्नामेंट में एससीएम ग्लोबल स्कूल प्रीत विहार हापुड़ के छात्रों ने परचम लहराते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के चेयरमैन वीके अग्रवाल ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित किया। विद्यालय के डायरेक्टर शुभम अग्रवाल एवं प्रधानाचार्या आयुषी कौशिक ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान कोच बिट्टू कश्यप, सहायक कोच रंजना, कुशाग्र तिवारी, मनन तिवारी, अरनव त्यागी, अक्ष कश्यप, विराट रावत, आरिश सैफी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.