ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बदायूं के खिलाड़ियों ने जीते आठ पदक
बदायूं, अक्टूबर 27 -- रोहिलखंड ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में एलिट मार्शल आर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण और तीन रजत पदक जीते। प्रतियोगिता महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में एकेडमी के खिलाड़ियों ने बेहतर तकनीक, खेल कौशल और आत्मविश्वास का प्रदर्शन कर आठ पदक अपने नाम किए। स्वर्ण पदक जीतने वालों में अनुभव शाक्य, रोहित राजपूत, एकलव्य, प्रिया और लक्ष गुलाटी शामिल रहे। वहीं, रजत पदक रजत राजपूत, आव्या और सक्षम ने जीते।खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर एकेडमी में खुशी का माहौल है। कोच अभिनव यादव और रजत गुप्ता प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के साथ मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Badaun News: राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में आसिम ने जीता स्वर्ण पदक उन्होंने खिलाड़ियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.