ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पांच साल की निपिक्षा ने जीता स्वर्ण पदक
आगरा, नवम्बर 1 -- पांच साल की नन्हीं खिलाड़ी निपिक्षा ने दिल्ली के करनैल सिंह रेलवे स्टेडियम में आयोजित 10वीं ग्रैंड ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अंडर-18 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। निपिक्षा ताइक्वांडो संग पेनचक सिलाट में भी कई स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। उनके कोच प्रथम जायसवाल का कहना है कि पांच साल की उम्र में ताइक्वांडो खिलाड़ी निपिक्षा का रोजाना प्रेक्टिस से खेल का हिस्सा हैं। वह छुट्टी वाले दिन भी प्रेक्टिस को अपनी मां के साथ एकेडमी पहुंचती हैं। उन्होंने ताइक्वांडो के साथ-साथ पेनचक सिलाट खेल में भी शानदार प्रदर्शन किया है। जिला स्तरीय पेनचक सिलाट प्रतियोगिता में स्वर्ण विजेता रह चुकी हैं। केके एकेडमी की निदेशक डॉ. किरण कश्यप ने निपिक्षा की जीत पर शुभकामनाएं दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.