मेरठ, अप्रैल 27 -- दिल्ली ग्लोबल स्कूल में रविवार को आयोजित भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरविद्यालय ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में ट्रांसलम एकेडमी मवाना के कृष्णा मलिक ने स्वर्ण पदक, प्रणव तथा आमिल ने रजत पदक तथा अभिषेक, आरव, दक्षी, पावनी, अविका, यशविनी, अपूर्वा तथा प्रेरणा ने कांस्य पदक अपने नाम किए। सोमवार को विद्यालय पहुंचने पर सभी विजेताओं तथा कोच प्रियांशी का जोरदार स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य धीरज आर्य ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि लगातार प्रयास और मेहनत से जीवन में कुछ भी प्राप्त किया जा सकता है। बस कभी भी मन में पीछे हटने का विचार नहीं आने देना है। यह भी पढ़ें- द रेनेसां एकेडमी के खिलाड़ियों ने 11 पदक झटके कार्यक्रम में आंचल चौधरी, अंकुर आर्य, अर्पन ठाकुर, अमित यादव, मोहित चौधरी, रोशन अग्रवाल आदि मौजूद रहे। ...