चाईबासा, अप्रैल 17 -- चाईबासा, संवाददाता। चाईबासा इंजीनियरिंग कॉलेज एवं पश्चिम सिंहभूम जिला ताइक्वांडो संघ के संयुक्त तत्वावधान में द्वितीय एम विश्वसरैया ओपन जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पश्चिम सिंहभूम जिले के 22 विद्यालयों से 150 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। चैंपियनशिप का समन्वय पश्चिम सिंहभूम जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव अनुराग तिवारी द्वारा किया गया, जबकि प्रतियोगिता के सुचारु संचालन के लिए 10 प्रशिक्षित मैच अधिकारियों की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। कॉलेज के प्रभारी डॉ. संजय कुमार ने व्यवस्थाओं की पूरी जिम्मेदारी निभाई। कार्यक्रम में चाईबासा इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डॉ. सुदीप्त चक्रवर्ती एवं प्रभारी प्राचार्य प्रो. देबब्रत राहा ने उपस्थित रह कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा विजेताओं को...