बागपत, दिसम्बर 7 -- कस्बे के ताइक्वांडो खिलाड़ियों जतीन यादव और महेश यादव के आर्मी में ताइक्वांडो स्पोर्ट्स कोटे से चयन होने पर रविवार सुबह ताइक्वांडो एकेडमी में उनका भव्य स्वागत और आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया। दोनों खिलाड़ियों को फूलमालाओं से सम्मानित किया गया, जहां खिलाड़ियों के साथ-साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भी उपस्थित होकर उनका हौसला बढ़ाया। समारोह में अतिथि इंस्पेक्टर ओमप्रकाश, जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल का ताईक्वांडो एसोसिएशन बागपत के अध्यक्ष सुभाष त्यागी, कोच सचिन शर्मा आदेश धामा, अजीत यादव, अमित धामा, देव सिरोही, राजू शर्मा, हर्ष शर्मा एडवोकेट, रोहित आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.