संभल, मई 8 -- एक से तीन में मई को कानपुर के द स्पोर्ट्स हब स्टेडियम में उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो कमेटी के तत्वाधान में राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें प्रदेश भर के कोने कोने से लगभग 2000 से ज्यादा खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें सम्भल जिले से चंदौसी ताइक्वांडो एकेडमी व सेंट थॉमस ताइक्वांडो एकेडमी के खिलाड़ियों ने भी प्रतिभाग किया। जिसमें इन्होंने चार पदकों पर अपना कब्जा जमाया। ताइक्वांडो एकेडमी से अनन्या तिवारी ने कैडेट ओवर 59 किलो भार वर्ग में रजत पदक, पूर्वी राघव ने कैडेट अंडर 41 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक सेंट थॉमस ताइक्वांडो एकेडमी से मनन ने सीनियर अंडर 68 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक, आराध्या विश्वकर्मा ने कैडेट प्यूमसे केटेगरी में कांस्य पदक हासिल किया। यह भी पढ़ें- ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्कूली खिलाड...