ताइक्वांडो खिलाड़ियों का सलेक्शन कैंप आज खेल भवन में
कटिहार, मई 19 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निर्देश पर राज्य भर के ताइक्वांडो खिलाड़ियों का सलेक्शन कैंप बुधवार को खेल भवन में आयोजित किया जाएगा। जिला खेल पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि सलेक्शन कैंप खेल प्राधिकरण से आने वाली तीन सदस्यीय निर्णायक मंडली द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर तीन श्रेणी में खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को राज्य सरकार द्वारा संचालित एक्सिलेंस सेंटर में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान चयनित खिलाड़ियों के भोजन, आवास व खेल से संबंधित संसाधन की व्यवस्था खेल विभाग द्वारा की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में भी एक्सिलेंस सेंटर स्थापित किए जाने को लेकर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण से अनुरोध किया गया है। यह भी पढ़ें- ताइक्वांडो का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.