सुल्तानपुर, जून 8 -- सुलतानपुर। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्टेडियम, हल्द्वानी में आयोजित 13वीं ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन करने वाले अमीना ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों का पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर चारू निगम ने सम्मान कर उत्साहवर्धन किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा कोच अमीना बानो की मेहनत और समर्पण की सराहना की। यह भी पढ़ें- पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान हुआ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...