लखीमपुरखीरी, नवम्बर 18 -- पलियाकलां, संवाददाता। ताइक्वांडो एकेडमी द्वारा कलर बेल्ट टेस्ट का आयोजन पलिया के रामलीला मैदान में किया गया। चीफ कोच प्रदीप कुमार व पलिया कोच अरुण तिवारी द्वारा लिए गए टेस्ट में सभी खिलाडियों ने अपनी अपनी कटेगरी में स्टांस, फंडामेंटल, किक, पूम्से, बोर्ड ब्रेकिंग व अटैक डिफेंस का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों के अभिभावकों ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम में एकेडमी के खिलाड़ी ब्लैक बेल्ट रंजन, ब्लैक बेल्ट अरिहंत रंजन, ब्लैक बेल्ट कुशाग्र प्रजापति, सीनियर खिलाड़ी चंदन कुमार, उत्कर्ष सिंह व करन कुमार आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.