गोंडा, मई 19 -- गोंडा,संवाददाता। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से दस दिवसीय ग्रीष्मकालीन ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ मंगलवार से हुआ। यह प्रशिक्षण शिविर जनपद के विभिन्न स्थानों श्री रघुकुल विद्यापीठ, गांधी पार्क, सर्वोदय पार्क आवास विकास, सिटी मांटेसरी स्कूल, रेलवे गांधी स्कूल और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रोजाना सायं 5:30 बजे से आयोजित किया जा रहा है। शिविर में छात्र-छात्राओं को ताइक्वांडो प्रशिक्षण के अंतर्गत आत्मरक्षा, पंच, किक, सेल्फ डिफेंस तकनीक एवं फिजिकल फिटनेस का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों का चयन आगामी जनपद स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। एसोसिएशन द्वारा इच्छुक खिलाड़ियों के लिए निशुल्क पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- ताइक्व...