कुशीनगर, मार्च 16 -- कुशीनगर, हिटी। स्पेक्ट्रम ताइक्वांडो एकेडमी की ओर से रविवार को खड्डा कस्बा के सुभाष नगर में ताइक्वांडो कलर बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें 15 से अधिक बच्चों ने इसमें प्रतिभाग किया। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ह्वाइट टु एलो में श्रेया गुप्ता,कृति सिंह,साम्भावी विश्वकर्मा, तान्या गुप्ता, शौर्य गुप्ता,अंश डालमिया, मुकेश यादव,रविश यादव,अंभय यादव रहे। यलो टु ग्रीन बेल्ट में अमन यादव, ललिता कुमारी ने सफलता हासिल की। इसी तरह ग्रीन वन व ब्लू बेल्ट में अवध यादव व रितेश गौतम ने बाजी मारी। वहीं परीक्षक की भूमिका में जिला ताइक्वांडो सचिव निहाल अहमद व राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी श्याम चौधरी रहें। इस दौरान स्पेक्ट्रम ताइक्वांडो एकेडमी के कोच आकाश गिरि व सहायक कोच विक्रम सिंह द्वारा मुख्य अतिथि विधायक विवेकानन्द पाण्डे...