कानपुर, अप्रैल 8 -- कानपुर। कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से ताइक्वांडो कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन 12 अप्रैल को किया जाएगा। सिविल लाइंस ​स्थित बिशप वेस्टकॉट स्कूल में होने वाली इस प्रतियोगिता सुबह नौ बजे शुरू होगी, जिसमें एसोसिएशन से पंजीकृत विभिन्न संस्थानों के लगभग 200 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। एसोसिएशन के महासचिव प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि आयोजन में खिलाड़ियों का मूल्यांकन अनुभवी प्रशिक्षकों व पर्यवेक्षकों की देखरेख में किया जाएगा। इस मौके पर ताइक्वांडो प्रशिक्षक सोनाली बिष्ट सहित पर्यवेक्षक के रूप में दिनेश दीक्षित, दीपक चौरसिया, बलराम यादव, अविनाश चंद द्विवेदी, राम गोपाल बाजपेई, प्रयाग सिंह, अतुल दुबे, धर्मेश कुमार, आयुष मिश्रा मौजूद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...