पिथौरागढ़, फरवरी 12 -- पिथौरागढ़। उत्तराखंड ताइक्वांडो व पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन ने सीमांत में कलर बेल्ट परीक्षा कराई। गुरुवार को एसोसिएशन के सदस्य प्रदीप कुमार जोशी ने बताया कि परीक्षा में जिले भर के कुल 100 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 75 खिलाड़ियों ने येलो बेल्ट, 20 खिलाड़ियों ने ग्रीन बेल्ट व पांच खिलाड़ियों ने रेड व रेड-ब्लैक बेल्ट की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की। जोशी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से खेल के प्रचार-प्रसार के साथ ही खिलाड़ियों का मनोबल भी बढ़ता है। सफल खिलाड़ियों को एसोसिएशन के महासचिव रविशंकर सिंह फर्स्वाण, अध्यक्ष महेन्द्र सिंह, कोऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार जोशी, जिला प्रभारी नवीन लुंठी, महेन्द्र लुंठी, दीपक लुंठी, कमलेश कुमार,कमलेश मखौलिया, प्रदीप कुमार आदि ने बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...