गोंडा, सितम्बर 26 -- गोण्डा, संवाददाता। ताइक्वांडो को आत्मरक्षा, अनुशासन और आत्मविश्वास से जोड़ते हुए गोण्डा ताइक्वांडो एसोसिएशन ने 25 वर्षों में जिले में अपनी अलग पहचान बनाई है। एसोसिएशन के सचिव डॉ. प्रत्यूष राज ने बताया कि अब तक 25 हजार से अधिक बालक-बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इनमें सात हजार से अधिक बालिकाएं शामिल हैं। खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। एसोसिएशन की ओर से प्रतिवर्ष पांच हजार से अधिक बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों को निशुल्क मंच उपलब्ध कराया जाता है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। यह भी पढ़ें- जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 27 खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक एसोस...