बरेली, मई 21 -- बरेली। बरेली स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन बरेली के कोषाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना लिखित इस्तीफा संगठन के अध्यक्ष विमल मिश्रा और सचिव मोहम्मद अकमल खान को सौंप दिया भानु प्रताप सिंह कई वर्षों कोषाध्यक्ष पर काम कर रहे थे, वह संगठन के मामलों और कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने संस्था को मजबूत और पारदर्शी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संगठन जल्द ही नए कोषाध्यक्ष की नियुक्ति या कार्यवाहक जिम्मेदारी को लेकर आगामी बैठक में निर्णय लेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...