मुरादाबाद, फरवरी 18 -- नगर के आकाश कोरियन ताइक्वांडो एकेडमी के कोच हर्ष शर्मा ने यूनिवर्सिटी गेम्स के ट्रायल में खेलते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया है, जिससे उनके परिजनो, एकेडमी के खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। नगर के आकाश कोरियन ताइक्वांडो एकेडमी के कोच हर्ष शर्मा ने बिजनौर स्थित वर्धमान कॉलेज बिजनौर में आयोजित यूनिवर्सिटी गेम्स ट्रायल में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के साथ उनका चयन महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से आगामी यूनिवर्सिटी गेम्स में प्रतिभाग करने के लिए हुआ है। उनकी इस सफलता से एकेडमी के खिलाड़ियों, अभिभावकों और परिजनों में खुशी का माहौल है। सभी ने इसे गर्व का क्षण बताते हुए हर्ष शर्मा को बधाई दी है। खिलाड़ियों ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त करना उनके लिए प्रेरणादायक है। फोटो कांठ...