बागेश्वर, मार्च 20 -- ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो प्रतियोगिता, उड़ीसा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में अकादमी की होनहार खिलाड़ी आलिशा मनराल ने रजत पदक हासिल कर बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। आलिशा मनराल इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं तथा उन्हें प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। उनके इस प्रदर्शन से एक बार फिर उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस प्रतियोगिता में हर्षिता तिवारी तथा करुणा कार्की ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल तक जगह बनाई, जो अकादमी के लिए गर्व की बात है। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय से जुड़े इन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.