सिद्धार्थ, अगस्त 25 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के चार होनकार ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने हैदराबाद में चले तीन दिवसीय विश्व चैंपियनशिप प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण व एक रजत पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन कर विपक्षी खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर देकर पदक जीता है।

खिलाड़ियों का प्रदर्शन शोहरतगढ़ ताइक्वांडो एकेडमी के चार खिलाड़ियों ने शोहरतगढ़ क्षेत्र के साथ जनपद, प्रदेश व देश का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है। हैदराबाद शहर में 21 से 23 अगस्त को चले प्रतियोगिता में अमेरिका, रूस, जापान, चीन, कोरिया, नेपाल, जर्मनी, फ्रांस सहित 24 देश के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसमें शोहरतगढ़ क्षेत्र की सौम्य प्रताप सिंह, अंकिता कनौजिया, प्रिंस व महक चौधरी ने कोच बजरंगी राजपूत के साथ प्रतिभाग किया।

स्वर्ण...