देवघर, सितम्बर 3 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। मजदूरी के लिए जसीडीह तांब्रम चेन्नई एक्सप्रेस से अलग-अलग स्थानों पर जा रहे 20 नाबालिग बच्चों को जसीडीह रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने रेस्क्यू किया। प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर रूटीन चेकिंग के दौरान आरपीएफ अधिकारी और जवानों की नजर बच्चों पर पड़ी। पूछताछ में बच्चों ने मजदूरी के लिए ट्रेन से जाने की बात बताई। इसके बाद आरपीएफ ने सभी बच्चों को सुरक्षित आरपीएफ पोस्ट जसीडीह लाकर चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंपा गया। आरपीएफ इंचार्ज शिव शंकर सिंह ने बताया कि रूटीन जांच के दौरान प्लेटफॉर्म पर बच्चों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर उनसे पूछताछ की गई। बच्चों की उम्र 11 से 17 वर्ष के बीच थी और वे ट्रेन संख्या 12376 तांब्रम एक्सप्रेस से अलग-अलग स्थानों पर जाने वाले थे। इसके बाद सभी बच्चों को सुरक्षित पोस्ट लाया गया और चाइल्ड हेल्पलाइ...