धनबाद, मई 7 -- गल्फरबाड़ी पुलिस ने ट्रांसफॉर्मर का तांबा लदे ऑटो के साथ चालक अन्नु भुइयां को पकड़ा है। तांबा चोरी का बताया जा रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चार नंबर रेलवे फाटक के पास से ऑटो को पकड़ा। हालांकि मामले में पुलिस कुछ नहीं बता रही है। बताया जाता है कि बंद एक फैक्ट्री से ट्रांसफॉर्मर चुराकर उससे तांबा निकाला गया है। इसका वजन लगभग 20 किलो है। पूछताछ में अन्नु ने चोरी में शामिल युवकों का नाम बताया है। चोरी में शामिल युवक एग्यारकुण्ड मुंडाधौड़ा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उनकी उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...