तांबा और लोहा चुराने वाले दो चोर गिरफ्तार
गाज़ियाबाद, अगस्त 11 -- -35 किलो तांबे का तार, चोरी की बाइक व तार कटर बरामद लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने मंगलवार को यूपीसीडा के प्लांट से तांबा और लोहा चुराने वाले दो चोरों नईम और मोहिन को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 35 किलो तांबे का तार, दिल्ली से चुराई गई बाइक और तार कटर बरामद हुआ है। पुलिस इनके तीन फरार साथियों की तलाश में जुटी है। यूपीसीडा के नवादा गांव के पास बंद बिजली के प्लांट से चोरों ने कुछ दिन पूर्व मोटर से तांबे के तार और लोहे का सामान चोरी कर लिया था। प्लांट पर तैनात कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी थी।सहायक पुलिस आयुक्त लोनी रामकिशन ने बताया कि पुलिस ने सूचना पर ट्रोनिका सिटी क्षेत्र स्थित अंबे चौक से दो चारों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से कुछ दिन पूर्व दिल्ली भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.