नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- दिवाली के बाद घर में ढेर सारे मिट्टी के दीये इकट्ठा हो जाते हैं। इन दियों का क्या करें, समझ ही नहीं आता। कुछ को बच्चे खेलकर इस्तेमाल कर लेते हैं तो बाकी सब यूं ही कचरे में फेंक दिए जाते हैं। लेकिन आप चाहें तो इन बेकार समझकर फेंक देने वाले मिट्टी के दीयों से बड़े काम का सामान बनाकर तैयार कर सकती हैं। ये मिट्टी के दीये घर के तांबा, पीतल, स्टील, एल्यूमिनियम जैसे सारे बर्तनों को चमका सकता है। यहीं नहीं लोहे की कड़ाही और तवा भी इससे आसानी से साफ हो जाएगा। तो चलिए जानें कैसे बनाएं ये मिट्टी के दीये वाला पाउडर।पुराने मिुट्टी के दीयों से बनाएं बर्तन धोने वाला पाउडर घर में बेकार कचरे में फेंकने के लिए रखें मिट्टी के दीयों को इस्तेमाल करना सीख लें। ये रीपर्पज हो जाएंगे और आपके घर के बर्तन भी चमक जाएंगे। साथ ही पैसे भी तो बचे...