लखनऊ, जून 21 -- - हालत बिगड़ती देख परिवारीजनों ने चेक की व्हाट्सएप, इंस्टा चैट तब हुआ खुलासा - डरी छात्रा ने छोड़ा स्कूल जाना, पीजीआई थाने में आरोपी तांत्रिक के खिलाफ मुकदमा - परिवार को बर्बाद करने और वीडियो वायरल करने की धमकी देता था लखनऊ, संवाददाता। रायबरेली रोड पर रहने वाली 11वीं की नाबालिग छात्रा को उसके तांत्रिक रिश्तेदार ने जाल में फंसाया। तंत्रमंत्र से परिवार को बर्बाद करने की धमकी देकर उसका अश्लील वीडियो बनाया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर साल भर तक शोषण करता रहा। डरी सहमी छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया। गुमसुम रहने लगी। छात्रा की हालत बिगड़ती देख घरवालों ने उसका मोबाइल लेकर व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम चैट हिस्ट्री चेक की तब खुलासा हुआ। छात्रा के पिता ने आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ पीजीआई थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी क...