तांत्रिक राधेश्याम की हत्या में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग!
अंबेडकर नगर, जुलाई 20 -- सैदापुर, संवाददाता। ट्यूबवेल पर सो रहे तांत्रिक राधेश्याम प्रजापति की हत्या के मामले में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। मोबाइल कॉल डिटेल, फॉरेंसिक साक्ष्यों और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर जांच तेज कर दी गई है। पुलिस का फोकस अब मृतक के पास झाड़-फूंक कराने आने वाले लोगों और घटना वाली रात उनके संपर्क में रहे व्यक्तियों पर है। सम्मनपुर थाना क्षेत्र बड़ेपुर के मजरे मुस्काबाद निवासी 65 वर्षीय राधेश्याम प्रजापति पुश्तैनी कुम्हारी के साथ तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक का काम करते थे। रविवार को उनके यहां दूर-दूर से लोग पहुंचते थे। बीते शनिवार रात वह रोज की तरह खेत स्थित ट्यूबवेल पर सो रहे थे। देर शाम खाना लेकर पहुंचे उनके पौत्र संजय ने उन्हें बिस्तर पर लहूलुहान हालत में पड़ा देखा। जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.