बरेली, जनवरी 14 -- शीशगढ़। एक महिला ने अपने पति को तांत्रिक बताते हुए उस पर जादू-टोना करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र के गांव भुड़ासी निवासी मनोरमा देवी का आरोप है उसका पति शंकरलाल आए दिन मारपीट करता है। छह माह पूर्व उसने मारपीट कर उनका हाथ तोड़ दिया था। पति ने उनका इलाज भी नहीं कराया। पैसे खर्च के लिए नहीं देता है। महिला का आरोप है पति तांत्रिक है। पति ने उनके ऊपर भी जादू टोना कर दिया है। घर से निकालने एवं जान से मारने की धमकी दे रहा है। उससे जान माल का खतरा बना हुआ है। मनोरमा देवी की तहरीर पर पुलिस ने पति शंकरलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.