संवाददाता, जुलाई 26 -- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक तांत्रिक अपने साथियों संग रात में स्कार्पियो से एक घर पर पहुंचा। तांत्रिक अचानक घर में घुस गया। उसने घर में मौजूद महिला को पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। महिला ने विरोध किया तो तांत्रिक जबरन उसके कपड़े उतारने की कोशिश करने लगा। महिला का शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। तांत्रिक ने खुद को घिरता देखा तो साथियों के साथ जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चौरी-चौरा थाने के शत्रुध्नपुर गांव के रहने वाले तांत्रिक गंगाराम के खिलाफ छेड़खानी और जबरन कपड़े उतारने की कोशिश के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि 20 जुलाई की रात ...