तांत्रिक की पिटाई से घायल बुखार पीड़ित महिला की मौत
बहराइच, मई 14 -- बहराइच, संवाददाता । तांत्रिक की झाड़ फूंक व भूत भगाने के नाम पर बेंत के डंडे से बेरहमी से पिटाई से मरणासन्न महिला ने बुधवार आधी रात को लखनऊ मेडिकल विवि में दम तोड़ दिया। मामले में नानपारा कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज करने में हीला हवाली की थी। आपके अपने अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद वारदात के तीसरे दिन मुकदमा दर्ज किया था। तांत्रिक के पास भेजने वाले झोलाछाप को भी पुलिस जांच के दायरे में लेगी। नानपारा कोतवाली के लखैया कलां निवासी शत्रोहन की पत्नी सुमित्रा (40) बीमार थी। उन्हें तेज बुखार था। नानपारा इलाके के कमचियारा गांव में झोलाछाप के पास पहले इलाज हुआ था। कुछ दिनों के इलाज के बाद झोलाछाप ने महिला के पति को झाड़ फूंक कराने की सलाह दी। उसने महिला का पति शत्रोहन उसे लेकर गांव से करीब एक किमी दूर तांत्रिक के पास बीते शनिवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.