भागलपुर, अक्टूबर 1 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। तांती/ततवा जाति को अनुसूचित जाति कोटि से निकालकर मूल कोटि अत्यंत पिछड़ा वर्ग की कोटि में शामिल करते ही राज्य भर के जेलों में पदस्थापित 14 कक्षपालों की कोटि भी बदल गई। अनुसूचित जाति कोटि से नौकरी में आए वे कक्षपाल अब अत्यंत पिछड़ा वर्ग की कोटि में शामिल हो गए हैं। आरक्षण की बात करें तो सभी कोटि के लिए आरक्षित पद तय होते हैं। ऐसे में उन 14 कक्षपालों के अत्यंत पिछड़ा वर्ग में शामिल होने के बाद उस कोटि में पहले से आरक्षित पद से ज्यादा संख्या हो गई है। उन्हें समायोजित करने के लिए अत्यंत पिछड़ा वर्ग की कोटि में 14 शेडो पोस्ट सृजित किया गया है। इसको लेकर गृह विभाग (कारा) ने राज्यपाल के आदेश पर निर्देश जारी किया है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा एक अपील की सुनवाई के बाद तांती/ततवा जाति को अनुसू...