बोकारो, जनवरी 15 -- जरीडीह प्रखंड तांतरी मेनरोड स्तित श्री दक्षिणेश्वर माघी काली मंदिर में माघी काली पूजा का आयोजन किया जाएगा। 16 से 18 जनवरी तक होने वाले माघी काली पूजा होगी। मंदिर के ओम प्रकाश मिश्रा ने कहा कि मंदिर की रंगाई पुताई व स्थापित मूर्ति के पोलिस का काम हो रहा है। पूजा के दौरान सभी पंचायत से श्रद्धालु आते हैं। आसन्न पूजा मंदिर का आठवां स्थापना दिवस भी है। पुरोहित कृष्ण मुरारी पांडेय व बलराम पांडेय ने बताया कि यहां बली पूजा करने की परंपरा शुरू से है। 17 जनवरी को पूजा का उपवास करने का दिन है। उसी दिन अर्द्ध रात्रि में मां की निशि पूजा होगी, उसके बाद व्रत का पारन हो जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...