चाईबासा, जुलाई 14 -- चाईबासा। तांतनगर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय गितिलादेर स्थित मतदान केंद्र संख्या-20 पर मंगलवार को बीएलओ, बीएलए-2 एवं चुनाव पाठशाला की बैठक आयोजित हुई। इसमें जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार ने भाग लेकर मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए त्रुटिरहित और अद्यतन मतदाता सूची आवश्यक है। अभियान के तहत मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित, अनुपस्थित एवं दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं की पहचान कर नियमानुसार नाम हटाए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम केवल एक ही विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में होना चाहिए। उपायुक्त ने लोगों से अपने परिवार और आसपास के मतदाताओं का सत्यापन करने, पात्र लोगों का नाम जुड़वाने तथा अपात्र प्रवि...