चाईबासा, फरवरी 3 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर प्रखंड अंतर्गत काठभारी पंचायत के काठभारी गांव नीचे टोली अकड़ा में राशन से संबंधित बैठक आयोजित की गई। काठभारी एवं चिड़ियापहाड़ी गांवों के लगभग 211 से ज्यादा राशन लाभुक परिवारों को दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 का राशन नहीं मिलने को लेकर चर्चा हुई। कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक दीनबंधु बोयपाई ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत यह उनका कानूनी अधिकार है, लेकिन तकनीकी खामी पूर्व डीलर का लाइसेंस रद्द होने के बाद बारुडांगुवा डीलर में टैगिंग की समस्या से उत्पन्न खामियों के कारण गरीब कार्ड धारक भुखमरी के कगार पर हैं। सोमवार को दोनों गांवों के लाभुकों की एक बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि एक हफ्ते के अंदर पूरा बकाया राशन उपलब्ध नहीं कराया गया, तो वे उपायुक्...