औरैया, मार्च 7 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के नगरिया गांव के पास शनिवार सुबह एक बाइक तांगे से टकरा गई, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मानिकपुर गांव निवासी अंशू यादव अपनी बाइक से अछल्दा की ओर जा रहे थे। नगरिया गांव के पास अचानक सामने आए तांगे से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.