लखीमपुरखीरी, जून 25 -- लखीमपुर। भीरा- लखीमपुर रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास बुधवार देर रात एक बलेनो कार ने पलिया की तरफ जा रहे तांगे को सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में एक घोड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ देर बाद घोड़े की मौत हो गई। जबकि तांगे पर सवार चार लोगों को चोटें आईं हैं। तांगे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। कार में सवार लोग कार छोड़कर मौके से भाग गए। घटना बुधवार रात 11:30 बजे के लगभग की है। भीरा स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास पलिया थाना क्षेत्र के ग्राम पट्टी पतवारा निवासी महताब, आफताब, शाहनवाज पुत्रगण शहूर और दानिश पुत्र अली शेर अपने तागों से पलिया की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनके तागे में टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही भीरा थानाध्यक्ष रोहित दुबे अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कार को अ...