धनबाद, दिसम्बर 28 -- धनबाद, वरीय संवाददाता सिख पंथ के दशम गुरु, महान योद्धा, कवि, दार्शनिक एवं खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का 359वां पावन प्रकाश पर्व शनिवार को बैंक मोड़ स्थित बड़ा गुरुद्वारा बड़े ही श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया। शनिवार को प्रातः 7:45 बजे बड़ा गुरुद्वारा साहिब के दीवान हाल में चल रहे सहज पाठ की विधिवत समाप्ति हुई। इसके बाद अरदास एवं सबद-कीर्तन के माध्यम से संगत ने गुरु साहिब को नमन किया। मुख्य दीवान में गुरुवाणी और काव्य से निहाल हुई संगत मुख्य कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक बड़ा गुरुद्वारा ग्राउंड में आयोजित किया गया। इस अवसर पर तख्त श्री हरमंदिर जी, पटना साहिब के हुजूरी रागी जत्था अरविंद सिंह निर्गुण ने गुरुवाणी कीर्तन से संगत को आध्यात्मिक आनंद प्रदान किया। साथ ही तरणतारण से पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.