गाज़ियाबाद, जनवरी 7 -- गाजियाबाद। कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग से संबंधित बैठक की। इस दौरान जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मॉंदड़ ने कहा कि उप जिलाधिकारी तहसील स्तर पर नियमित रूप से साप्ताहिक समीक्षा करें, ताकि वास्तविक स्थिति और पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों में कोई अंतर न रहे। उन्होंने उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं संबंधित अधिकारियों को राजस्व संग्रह बढ़ाने व नियमित और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पाक्षिक समीक्षा बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। तहसील स्तर पर टास्क फोर्स कमेटी गठित कर कब्जाधारियों पर सख्त कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया। पेशेव...