गाजीपुर, अप्रैल 23 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय क्षेत्र को धार्मिक राम की नगरी अयोध्या से जोड़ने के लिए परिवहन विभाग ने सैदपुर से राजधानी लखनऊ के लिए सीधे बस सेवा शुरू की जा रही है, जो रोजाना सैदपुर से सिधौना, जौनपुर, अयोध्या होते हुए लखनऊ को जाएगी। बस सेवा का शुभारंभ गुरुवार सुबह 07:30 बजे नगर के तहसील गेट स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा के पास पूर्व प्रदेश मंत्री और भाजपा नेता रामतेज पांडेय करेंगे। बता दे कि हाल ही में आयुष राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्रा के आवास पर परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने क्षेत्र के दूरस्थ गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ने के साथ-साथ राजधानी से सीधी बस सेवा शुरू कराने का आश्वासन दिया था। गाजीपुर रोडवेज डीपो प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि बस संचालन का औपचारिक शुभारंभ गुरुवार को किया जाएगा और य...